Home कोरबा राजस्व मंत्री के समक्ष नेत्री शशि अग्रवाल के नेतृत्व में इस नगर की महिलाओं ने किया कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण

राजस्व मंत्री के समक्ष नेत्री शशि अग्रवाल के नेतृत्व में इस नगर की महिलाओं ने किया कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण

0

कोरबा.वार्ड क्रमांक 23 पंडित रवि शंकर शुक्ला नगर के कृष्ण नगर में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के द्वारा पट्टा वितरण किया गया.कार्यक्रम के बाद कृष्णा नगर की 67 महिलाओं ने वार्ड क्रमांक 23 की महिला नेत्री शशि अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की एवं शहर विधायक तथा राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के प्रति अपने कृतज्ञता जाहिर की. सभी महिलाओं को मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं कांग्रेस नेत्री शशि अग्रवाल ने कांग्रेस का गमछा पहनकर विधिवत कांग्रेस प्रवेश कराया सभी महिलाओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने का निर्णय लिया है.