Home Featured छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की दी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की दी चेतावनी

0

रायपुर: राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में लगातार कल से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज फिर मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा। प्रदेश के सभी संभागों में लगातार बारिश होगी। वहीं कुछ स्थानों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी रायपुर में रुक रुककर बारिश की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों बारिश की चेतावनी जारी की है।