कोरबा . श्री कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति पंडित रविशंकर शुक्ला नगर के द्वारा सावन महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम महिलाओं के लिए 17 को. महिला मंडल सेवा समिति प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन महोत्सव 2023 महिलाओं के लिए सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम दिनांक 17 अगस्त 2023 को कपिलेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित की जा रही है समिति ने समस्त नारी शक्तियों को इस कार्यक्रम मे बढ़-चढ़कर हिस्सा, लेने के लिए अपील की है.

  1. इस बार… एक नए अंदाज में… यह प्रतियोगिता जोड़ियों में होगी, डांस, गेम्स, सावन सुन्दरी, सावन क्वीन, सास-बहू की जोड़ी, देवरानी-जेठानी की जोड़ी, ननद-भाभी की जोड़ी .( इन 3 जोड़ियों में हिस्सा ले सकते हैंप. इसमें 3 राउंड्स होंगे)

कार्यक्रम

1. मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का सम्मान

2. सावन गीत (संवाद)

3. सावन झूला

4. सावन सुंदरी

5. सामूहिक डांडिया

6. सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा प्रतियोगिता

7. पुरस्कार वितरण

8. अप्रत्याशित पुरस्कार (सरप्राईज गिफ्ट)

9. विशेष सहयोग सम्मान

10. चटपटे व्यंजन की बगियां