कटघोरा पुलिस थाना क्षेत्र के जटगा चौकी अंतर्गत पुलिस ने धारा 376 और पास्को एक्ट की धारा 6 के अंतर्गत मेरई गांव के रहने वाले मोहन सिंह गोंड़ 24 वर्ष को आरोपी नामजद किया था। उस पर एक किशोरी से पिछले दिनों दुष्कर्म व धमकाने चमकाने का आरोप है। डर के कारण पीड़िता ने इस बारे में किसी को नहीं बताया। नतीजा यह हुआ कि वह गर्भवती हो गई। इस मामले में बेतलो गांव में मेडिकल प्रैक्टिस करने वाले कल्पतरू राय 48 वर्ष पिता कुमारेश राय मूल निवासी कुलगाछी थाना धनतला जिला नादिया पश्चिम बंगाल से संपर्क होने पर उसने कथित रूप से दवाएं उपलब्ध कराई और किशोरी का गर्भपात करा दिया।