Home Featured देवपहरी में पानी के बहे शिक्षक की तलाश फिर हुई शुरू, बिलासपुर से पहुंची एसडीआरएफ की टीम…

देवपहरी में पानी के बहे शिक्षक की तलाश फिर हुई शुरू, बिलासपुर से पहुंची एसडीआरएफ की टीम…

0

कोरबा। पिकनिक स्पॉट देवपहरी में पानी के तेज बहाव में बह गए शिक्षक की तलाश फिर से शुरू हुई. शुक्रवार को पानी के तेज बहाव के कारण नगर सेना की गोताखोर की टीम रेस्क्यू नहीं कर पाई थी, जिसके बाद आज बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम पहुंची है. बता दें कि जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा से तीन लोग, 25 वर्षीय आयुष, 45 वर्षीय रामा अवतार और 55 वर्षीय सत्यजीत, पिकनिक मनाने देवपहरी आए थे. इनमें से एक सत्यजीत पैर फिसलने के बाद पानी के तेज बहाव में बह गए. सूचना मिलने पर पहुंची नगर सेना के गोताखोरों की टीम ने तलाशी शुरू की, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण तलाश नहीं कर पाई.