बलौदाबाजार. जिले में स्थापित सीमेंट संयंत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बेलगाम हो गई है. आये दिन सीमेंट संयंत्रों में हादसे हो रहे हैं. बीते एक महीने के अंदर ही एक अकेले अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में विभिन्न हादसो में पांच मजदूरों की मौत हो गई थी. अब रविवार को खपराडीह स्थित श्री सीमेंट में भी हादसा हो गया. जिसमें मजदूर घायल हो गया है.संयंत्र में मजदूर लगभग 35 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया और घायल हो गया. मजदूर को तत्काल पुलिस को बगैर सूचना दिये रायपुर रवाना कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक मजदूर कन्वेयर बेल्ट से नीचे गिरा है. श्री सीमेंट के अधिकारियों से लगातार उनके मोबाईल पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने घटना की पुष्टि नहीं की.