Home Featured IT RAID BREAKING : राइस मिलर्स और अफसर के घर पर रेड

IT RAID BREAKING : राइस मिलर्स और अफसर के घर पर रेड

0
IT RAID BREAKING : राइस मिलर्स और अफसर के घर पर रेड

राइस मिलर्स और खाद्य विभाग से जुड़े एक अधिकारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम केंद्र की एक जांच एजेंसी ने नागरिक आपूर्ति निगम के एमडी मनोज सोनी के रायपुर स्थित घर समेत दुर्ग, महासमुंद, बिलासपुर धमतरी और खरोरा में राइस मिलरों के ठिकानों पर दबिश दी. बताया जा रहा है कि राइस मिलर कैलाश दूंगा, रौशन चंद्राकार, पारस चोपड़ा महासमुंद और आशीष लुंकड़ धमतरी के यहां भी एजेंसी की टीम ने छापा मारा है. इस पूरे मामले में जांच अफसर ब्यौरा देने के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए हैं.