रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के रायपुर दौरे पर हैं. शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी aमनसुख मंडाविया भी रायपुर आए हैं. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को भाजपा कार्यालय के अंदर एंट्री नहीं दी गई है. उनको भाजपा मुख्यालय में अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया. मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया.

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को भाजपा मुख्यालय में नहीं जाने दिया गया तो वह वापस खाली हाथ लौट गए हैं. बताया जा रहा है कि पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर अमित शाह की बैठक में शामिल होने आए थे, लेकिन उनको भाजपा मुख्यालय के बाहर रोक दिया गया.