अविनाश कर्ष – कोरबा में हसदेव बराज में पानी का भराव अधिक कोने के कारण एक गेट खोला गया है। वही सिंचाई के लिए बराज के गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है। नहर में पानी का तेज बहाव है। इसकी परवाह किए बगैर बच्चे पुल से कूद कर स्टंटबाजी कर रहे हैं। ये नजारा दर्री स्थित हसदेव बराज के दाईं तट नहर का है। करीब 25 से 40 फीट ऊंचे इस पुल से में 10 से 12 साल के बच्चे ऐसे छलांग लगाते है जैसे कोई प्रतियोगिता चल रही हो। नहर में पानी का तेज बहाव है लेकिन इन्हें कोई डर नहीं है। मुख्य सड़क के बीच ये बच्चे ये जानलेवा करतब दिखा रहे है लेकिन इन्हे रोकने वाला कोई नहीं है।