बिलासपुर: जिले में वायरल कंजक्टिवाइटिस (आई फ्लू) का प्रकोप अभी भी जारी है। सिम्स और जिला अस्पताल में अभी भी हर दिन दो सौ से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। आई फ्लू के मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल के साथ-साथ सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवा का पर्याप्त स्टॉक भेजा गया है। हालांकि बाजार में जेनेरिक दवा की शॉर्टेज की भी खबरें हैं। सीएमएचओ डॉ. राजेश शुक्ला के मुताबिक सरकारी अस्पतालों में निशुल्क आई ड्रॉप उपलब्ध कराई जा रही हैं।