जगदलपुर। बस्तर में नक्सलियों ने शहीदी सप्ताह मनाने का ऐलान किया है. 28 जुलाई से शहीदी सप्ताह की शुरुआत हो रही है. इसे देखते हुए बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दिया गया है. सिक्योरिटी एजेंसियां अलर्ट मोर्ड पर है. आम लोगों को इस दौरान कोई दिक्कत न हो. बस्तर में नक्सली घटनाओं पर नकेल कसने के मकसद से शहीदी सप्ताह को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने मुस्तैद होने का दावा किया है. बस्तर पुलिस ने बताया कि “शहीदी सप्ताह के दौरान छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के हर नापाक इरादे को नाकाम करने के लिए फोर्स पूरी तरह तैयार है. एहतियात के तौर पर, सुरक्षा बलों ने माओवाद प्रभावित जिलों में नक्सल विरोधी अभ्यास तेज कर दिया है”.