Home Featured KORBA: बाइक सवार दो युवकों से मारपीट कर बाइक और मोबाईल लूटने का प्रयास करने का मामला पुलिस ने किया दर्ज

KORBA: बाइक सवार दो युवकों से मारपीट कर बाइक और मोबाईल लूटने का प्रयास करने का मामला पुलिस ने किया दर्ज

0

कोरबा, कोरबा-चांपा मार्ग में ग्राम उरगा थानांतर्गत कनकी पेट्रोल पंप के पास लगभग एक दर्जन युवकों के द्वारा मिलकर बाइक सवार दो युवकों से जमकर मारपीट करने का अपराध पुलिस ने दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

बताया जा रहा हैं की उक्त अज्ञात कथित आरोपियों ने युवकों की बाइक और मोबाईल लूटने का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर कथित आरोपियों ने डंडे और बेल्ट से उनकी पिटाई कर दी। घटना में एक युवक को काफी चोट लगी है। वारदात में घायल एक युवक कटघोरा जबकि दूसरा कोरबा का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।