Home Featured छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट:कई जिलों में जमकर बरसेंगे बादल

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट:कई जिलों में जमकर बरसेंगे बादल

0
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट:कई जिलों में जमकर बरसेंगे बादल

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग के लिए हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बस्तर जिले के अधिकांश जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। सोमवार को भी रायपुर समेत कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश होती रही है।

प्रदेश में हुई बारिश के आंकड़े (सेंटीमीटर में)
लोहंडीगुड़ा-7 सेमी,भोपालपट्टनम-6 सेमी, आरंग, बस्तर, नगरी-4,बिल्हा, कोटा, भैरमगढ़, गंडई, जांजगीर, पथरिया, कसडोल, कटघोरा-3 सेमी, बकावंड, मालखरौदा, कोंडागांव, पलारी, पौडी उपरोरा, बसना, लाभाडीह, तखतपुर – 2 सेमी, बलौदा, पेंड्रा रोड, चांपा, बडेराजपुर, बारमकेला, पामगढ़, सहसपुरलोहारा, मैनपुर, माकड़ी, सरायपाली, छुईखदान खरसिया, गरियाबंद, शिवरीनारायण, उभरा, जैजैपुर, बीजापुर, बलौदाबाजार, थानखमरिया, कटेकल्याण, दरभा सुकमा, अकलतरा – 1 सेमी तथा कुछ और स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई।