केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार देर रात छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं की बैठक ली। रात 8:30 बजे शुरू हुई यह बैठक करीब 11:00 बजे तक चली। प्रदेश के सियासी हालातों पर मंथन के बाद अमित शाह की मौजूदगी में ही स्थानीय नेताओं ने डिनर किया और उसके बाद एक-एक कर बाहर आए।

लंबी बैठक के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह मुस्कुराते हुए बैठक से बाहर निकले हालांकि उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की। डॉ रमन इस बैठक के बाद काफी संतुष्ट और आश्वस्त दिख रहे थे।

नेताओं ने साधी चुप्पी
सबसे पहले प्रदेश के बड़े आदिवासी नेता रामविचार नेताम बैठक से बाहर निकले, चेहरे पर भाव गंभीर था बिना कुछ कहे लौट गए इसके बाद नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल बैठक से बाहर आए उन्होंने भी मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। भाजपा के महामंत्री ओपी चौधरी भी मुस्कुराते हुए बाहर निकले मगर उन्होंने भी भीतर क्या हुआ इस पर कोई बातचीत नहीं की असल में तमाम नेताओं को निर्देश भी हैं की बैठक को लेकर कोई सार्वजनिक चर्चा ना करें।


