Home Featured CG NEWS: ICU के अभाव में महिला की मौत, प्राइवेट अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप

CG NEWS: ICU के अभाव में महिला की मौत, प्राइवेट अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप

0
अंबिकापुर। शहर के एक प्राइवेट अस्पताल पर गंभीर आरोप लगा है. आरोप है कि इनकी लापरवाही से एक महिला की जान चली गई. अस्पताल ने बिना किसी व्यवस्था के ही ओपन सर्जरी कर दी और आइसीयू के अभाव में महिला मौत के करीब पहुंच गई. पीड़ित परिजन का आरोप है कि ममता अग्रवाल नाम की महिला को पित्त की थैली में पथरी होने पर परिजन उसे शहर के एक निजी आशीर्वाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल प्रबंधन ने महिला का लेजर पद्धति से ऑपरेशन करने की सलाह दी थी, इस ऑपरेशन के लिये परिजन राजी हो गए. लेकिन लेजर ऑपरेशन न कर डॉक्टरों ने महिला की ओपन सर्जरी कर दी. सर्जरी के कुछ देर बाद महिला की तबियत बिगड़ने लगी. अस्पताल में आईसीयू की सुविधा भी नहीं थी और महिला को तत्काल बेहतर उपचार नहीं मिला सका. ऐसे में परिजन गंभीर हालत में पीड़ित महिला को शहर के एक अन्य निजी गायत्री अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने बताया कि महिला का पल्स नहीं चल रही है और उसका ब्रेन भी डेड हो चुका है.