छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग ने शराब डिस्टलरों पर शिकंजा कसा है। अवैध शराब के मामले में विभाग ने 3 शराब निर्माता डिस्टलरों को और इसी एवज में रिश्वत लेने वाले आबकारी उपायुक्त समेत 4 अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। विभाग ने तय समय पर जवाब नहीं देने पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।
इन शराब निर्माताओं को भेजा गया नोटिस
1-वेलकम डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड, ग्राम-छेरकाबांधा जिला- बिलासपुर
2-भाटिया वाईन मर्चेन्ट प्राइवेट लिमिटेड, ग्राम- धूमा, जिला -मुंगेली
3-छत्तीसगढ़ डिस्टलरी लिमिटेड, ग्राम-खपरी, कुम्हारी, जिला-दुर्ग
रिश्वत मामले मे इन अधिकारियों को नोटिस
1-नीतू नोतानी, उपायुक्त आबकारी, जिला-बिलासपुर
2-विकास कुमार गोस्वामी, सहायक आयुक्त, आबकारी, जिला-बलौदाबाजार
3-इकबाल अहमद खान, जिला आबकारी अधिकारी, जिला-रायपुर
4-अशोक कुमार सिंह, जिला आबकारी अधिकारी, जिला-दुर्ग




