Home Featured CG NEWS: पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, एक युवक घायल:अकेला देखकर झगड़ा करने लगे चार लोग, फिर हुई जमकर मारपीट

CG NEWS: पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, एक युवक घायल:अकेला देखकर झगड़ा करने लगे चार लोग, फिर हुई जमकर मारपीट

0

बलौदाबाजार जिले में पुरानी रंजिश को लेकर युवाओं में चाकूबाजी हो गई। बीती रात 12 बजे एक अकेले युवक पर जब चार लोग टूट पड़े तो युवक ने चाकू से कई उन पर ही वार कर दिया। जिसमें एक युवक की पीठ पर गंभीर चोट आई है। जबकि दूसरे साथी भी घायल हुए हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार शहर में शुक्रवार देर रात विनय पंजवानी, मनोनित साहू, सार्थक बोरसे और सूरज सेन नाम के चार युवकों ने मिलकर आदर्श ठाकुर को पुरानी रंजिश को लेकर घेर लिया और मारपीट करने लगे। तभी आदर्श ठाकुर ने चाकू निकालकर विनय पंजवानी के पीठ पर वार कर दिया। जिससे विनय बुरी तरह घायल हो गया। वहीं विनय के साथियों को भी मामूली चोटे आई है

घटना के बाद दोनों गुट थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सभी घायलों को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंचीं। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। असल में विनय और आदर्श के बीच 3 माह पहले भी विवाद हुआ था, तब विनय और उसके साथियों ने मिलकर आदर्श ठाकुर को खूब पीटा था। मगर इस घटना की कोई रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं कराई गई थी।

इसी बात को लेकर शुक्रवार देर रात फिर जब एक जगह विनय और आदर्श ठाकुर मिले तो विवाद होने लगा । बताया जा रहा है कि युवक नशे में भी थे। जिसके बाद बात बढ़ गई। मारपीट के दौरान आदर्श ने अपने पास रखे चाकू से विनय पंजवानी की पीठ पर वार कर लहूलुहान कर दिया।