भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक स्नेक कैचर को सांप ने तब काट लिया जब वह रेस्क्यू कर रहा था। डसने के बाद लोगों ने उसे समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया, जिससे उसकी मौत हो गई। हैरानी की बात तो ये है कि,परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिए बिना ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक हीरा भिलाई के सूर्या मॉल के पास रहता था। मंगलवार की सुबह वह जेवरा सिरसा कोबरा रेस्क्यू करने गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,उसने स्नेक को पकड़कर डिब्बे में डाल लिया था। फिर लोगों ने फोटो खींचने के लिए उससे डिब्बा खोलने के लिए कहा। जब उसने ऐसा किया तो डिब्बे में बंद कोबरा जो बहुत गुस्से में था उसने उसे डस लिया। इसके बाद हीरा अस्पताल जाने की जगह सीधे घर गया। जहां उसकी मौत हो गई।


