Home Featured मां-बेटे का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

मां-बेटे का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

0

धमतरी. जिले के नगरी क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मां-बेटे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घर के कमरे में 10 साल के बेटे का शव मिला है. वहीं पास ही कुंए में मां की लाश मिली है. प्रथम दृष्ट्या बेटे की हत्या कर मां का कुएं में कूदना प्रतीत होना बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. नगरी पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है.मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह नगरी के वार्ड क्रमांक 15 में निरंजन साहू अपने परिवार के साथ रहता है, जो ड्राइवर है और पिछले कुछ दिनों से बाहर है. शनिवार की सुबह उसकी पत्नी लता बाई साहू का शव घर की बाड़ी के कुएं में मिला है. वहीं उसके 10 साल के बेटे हिमांशु उर्फ बंटी साहू का शव घर के कमरे में मिला है. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.