Home कोरबा निलंबित एचएम का कारनामा, प्रधान पाठक कक्ष और स्टॉफ रूम की चाबी लेकर एक माह से है लापता, मुसीबत में शिक्षक

निलंबित एचएम का कारनामा, प्रधान पाठक कक्ष और स्टॉफ रूम की चाबी लेकर एक माह से है लापता, मुसीबत में शिक्षक

0

अविनाश कर्ष। कोरबा में स्वामी आत्मानंद प्राथमिक स्कूल के सस्पेंडेड प्रधानपाठक फाड़ीतनाथ साहू की मनमानी के कारण स्कूल के शिक्षक काफी परेशान है। दरअसल एक माह पहले लापरवाह रवैए को देखते हुए विभाग द्वारा प्रधान पाठक पर निलंबन की कार्रवाई की गई थी। निलंबित होने के बाद हेड मास्टर अपने फाड़ीतनाथ साहू कक्ष और स्टाफ रूम पर ताला जड़कर चाबी अपने साथ ले गए। स्कूल के तमाम जरूरी दस्तावेज इसी कमरे है। ऐसे में शिक्षकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनके पास बैठने की व्यवस्था भी नही है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से भी शिकायत की गई लेकिन कोई पहल नहीं की गई।